प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। नगर निकायों की अकेंद्रीयत सेवा के कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर चल रहे विवाद के बीच निकाय निदेशालय ने प्रदेश के सभी नगर निकायों से कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। निदेशालय ने एक सप्ताह में कर्मचारियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। प्रयागराज नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पदोन्नति कोटे में प्रस्तावित कटौती से कर्मचारियों में नाराजगी है। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव, नगर विकास को पत्र भेजकर पुरानी पदोन्नति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। यह मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है। न्यायालय ने नगर विकास विभाग से पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। न्यायालय में ब्योरा देने के लिए प्रदेश के सभी निकायों से अकेंद्रीयत सेवा के कर्मचारियों का ब्योरा मांग...