वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सर्किल-प्रथम और द्वितीय के कार्यालयों और उपकेंद्रों पर तैनात अकुशल कर्मियों से उनके मूल कार्य के बजाय अन्य काम लिये जाने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। जबकि, पूर्वांचल डिस्कॉम प्रबंधन ने इसकी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए थे। दोनों सर्किल के अधीक्षण अभियंताओं ने डिविजनों से आख्या मांगी तो अभियंताओं ने गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया। डिविजन के जेई ने एसडीओ को गलत रिपोर्ट दी। एसडीओ ने भी अपने स्तर से बिना जांच कराए रिपोर्ट अधिशासी अभियंताओं को सौंप दी। अधिशासी अभियंताओं ने भी अधीक्षण अभियंताओं को आख्या भेज दी। बता दें कि पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ के महामंत्री राजेश सिंह ने शिकायत पत्र देकर भेलूपुर, चेतमणि, मढ़ौली, मछोदरी, सारनाथ, राजघाट, चौकाघाट डिविजन के अभियंताओं के कारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.