लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मोहल्ला बुखारी टोला में हजरत सैयद अब्दुल रज्जाक उर्फ बड़े पीर का दो दिवसीय सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों अकीदतमंदो ने बड़े पीर के आस्ताने पर अकीदत के फूल चढ़ाए। सैयद अब्दुल रज्जाक ऊर्फ बड़े पीर का दो रोज़ा सालाना उर्स के दौरान पहले दिन आस्ताने पर ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजाई गई। जिसमें दर्जनों शायरों ने नात पाक का नज़राना पेश किया। आलिमों ने धार्मिक तकरीर की। दूसरे दिन महफिले समा का आयोजन हुआ जिसमें कई कव्वालों ने नातिया व मनकबत के कलाम पेश किये। आखिर में सलातो सलाम व कुल शरीफ के साथ सालाना उर्स संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजक कमेटी के फैज जाफरी के अलावा नसरत खां, असिफ खां, डा. सलीम, अमिर रजा पम्मी, फारूक, नसीम अंसारी, शकील खां, कल्लू, परवेज जाफरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.