अयोध्या, फरवरी 3 -- बारुन। मिल्कीपुर विकासखंड के देवरिया बारुन बाजार, खिहारन, मेहदौना, करमडांडा, सारी, तरमा, अरमारुपीपुर, परसौली और खजुरी मिर्जापुर सहित कई गांवों में मुस्लिम समुदाय ने शब-ए-बरात का त्योहार मनाया। इस अवसर पर लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ा। घरों में कुरान खानी और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मंगलवार को मगरिब की नमाज के बाद से लेकर ईशा की नमाज रात आठ बजे तक लोगों ने कब्रिस्तानों में अगरबत्ती और दीये जलाकर रोशनी की और फातिहा पढ़कर मगफिरत की दुआ मांगी। मदरसा दारुल उलूम राजा मुस्तफा खिहारन के मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने बताया कि शब-ए-बरात की रात में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और कुरान पढ़ते हैं। पूरी रात जागकर इबादत की जाती है और गुनाहों से तौबा मांगी जाती है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.