वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। शहर की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके मद्देनजर गुरुवार को मस्जिदों में साफ-सफाई की गई। नमाज में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर मस्जिदों की छतों पर भी विशेष प्रबंधन किए गए हैं। अलविदा की नमाज का सिलसिला दिन में 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा। सबसे ज्यादा भीड़ ज्ञानवापी, बीबी रजिया, नदेसर स्थित जामा मस्जिद, पुलकोहना ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में होगी। ऐसे में यहां वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। मुफ्ती-ए बनारस मौ.अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि माह-ए- रमजान समाप्ति की ओर है। ऐसे में अल्लाह की इबादत करें और गुनाहों की माफी मांगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.