गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। शहर के विश्वेश्वरगंज ईदगाह सहित प्रमुख मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इबादत की। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- अकीदत से अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विश्वेश्वरगंज समेत अन्य संवेदनशील ईदगाहों और मस्जिदों पर सु...