शामली, मार्च 21 -- मुकद्दस माह रमजान के अलविदा जुमे की नमाज क्षेत्र में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। बूंदों की फुहारों के बीच बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। उन्होंने नमाज अदा कर अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रही। नगर की प्राचीन जामा मस्जिद में दोपहर करीब डेढ़ बजे इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान बूंदों की फुहारों के बीच भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज के लिए पहुंचे। नमाज के पश्चात मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी गई। वहीं, मौलाना ताहिर ने सदका-ए-फितर अदा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदका-ए-फितर हर व्यक्ति को देना चाहिए, जिसे ईद की नमाज से पहले अदा करना जरूरी होता है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी ईद की खुशियों में बर...