हरदोई, मार्च 22 -- बिलग्राम, संवाददाता। उर्स के अवसर पर कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा स्थित दरगाह हजरत ख्वाजा इमादुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 815वां उर्स अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की सरपरस्ती सैय्यद फैजान मुस्तफा वास्ती और मौलाना सैयद सालार हसन वास्ती मिस्बाही ने की।कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरान से हुआ, जिसके बाद नात व मनकबत का दौर चला। हाफिज शाहनवाज और कारी उबैद रजा ने मनकबत पेश की, जबकि मौलाना आरफीन ने नात पढ़कर महफिल में समा बांध दिया। अंत में दरूद व सलाम के साथ ख्वाजा साहब को खिराजे अकीदत पेश किया गया। इस मौके पर मोहम्मद सईद, मोहम्मद दिलशाद, नफीस खान, हसीब खान, नूर आलम उर्फ सुबूर, मुमताज, शमशाद उर्फ धम्मे, जिशान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।फ़ोटो 18-बिलग्राम में आयोजित उर्स में लोगों को खिताब किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.