अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
देवघर, अगस्त 26 -- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में अकीदत व एहतराम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के कानो, मारनी, खरजोरी, पिपरा, रामपुर, पंदनिया, जमुनियाटांड़, बनसीमी, चेतनारी आदि गांव से भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन अंसारी विभिन्न गांवों में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बरवाअड्डा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआभाईचारे का संदेश उन्होंने लोगों से मुलाकात कर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा यह दिन हम सभी के लिए बेहद मुबारक और महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन हमारे नबी हजरत मोहम्मद इस दुनिया में तशरीफ लाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.