बाराबंकी, जून 25 -- सआदतगंज। मुहर्रम की नौवीं तारीख पर गांव में अकीदत और एहतराम के साथ अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत करते हुए शर्बत एवं पानी की सबीलें लगाईं। जुलूस के दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं और अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला की घटना को याद किया।सआदतगंज में अलम के लिए जुलूस गुलाम अली शाह के मजार के पास एकत्र हुए। वहां से पचासा, हलवाई मोहल्ला सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए पुरानी व नई बाजार अनूपगंज से होकर पक्की मस्जिद पर समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की नौंवी को ताजिए के साथ शहर में निकला जुलूस जुलूस में शामिल लोग या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्टाल लगाकर जुलूस ...