रांची, जून 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची समेत राज्यभर में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे अकीदत और एहतराम के साथ शनिवार को मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक की मस्जिदों, ईदगाहों में सुबह से ही नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोग जुट गए। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। जिलेभर के धार्मिक स्थलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। हरमू रोड ईदगाह के इमाम मौलाना असगर मिसबाही और डोरंडा ईदगाह में मौलाना अलकमा शिबली ने खुतबा देते हुए कुर्बानी का महत्व बताया। कहा कि यह हजरत-ए-इब्राहिम अलैहीसलाम की सुन्नत है। यह कुर्बानी चार हजार साल पहले मक्का के मकाम पर अदा की गई थी। तब से अब तक उस अजीम कुर्बानी को याद किया जा रहा है। लोग रिश्तेदारों व मित्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.