अकीदत व उल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार
रुडकी, मार्च 21 -- मंगलौर, संवाददाता। शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार क्षेत्र में अकीदत व उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलौर कस्बे व देहात क्षेत्र की ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं की मांगी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद मासूम कासमी ने सभी लोगों को अमन का पैगाम दिया। शनिवार को क्षेत्र में ईद का त्यौहार अकीदत व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंगलौर कस्बे के साथ ही बिझौली, टांडा भनेड़ा, अकबरपुर, घोसीपुरा व लहबोली समेत देहात क्षेत्र की ईदगाह व मस्जिदों में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन व सुख शांति की दुआएं मांगी। मंगलौर कस्बे की ईदगाह में शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद मासूम कासमी ने ईद की नमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.