पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज़ शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गयी। जुमे की नमाज़ को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। निर्धारित समय से पहले ही लोग मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। शहर के छहमुहान स्थित जामा मस्जिद, बाजार स्थित छोटी मस्जिद, पहाड़ी मुहल्ला स्थित नूरी मस्जिद, कुंड मुहल्ला की मिल्लत मस्जिद, मुस्लिमनगर की मदीना मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद और शाहपुर स्थित तैबा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़-ए-जुमा अदा की। नमाज़ के बाद अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गयी।मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पवित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.