गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान- उल - मुबारक का पहला जुमा की नमाज अदा की। इधर नमाज-ए-जुमा में शिरकत करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग 11 बजे से ही मस्जिद में पहुंचने लगे थे। रमजान-उल-मुबारक का पहला जुमा होने के कारण नमाजियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। नमाज-ए- जुमा को लेकर मस्जिद इंतजामियां कमेटी के द्वारा नमाजियों की सहूलियत को लेकर हर तरह की व्यवस्था की गई थी ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। शहर के जामा मस्जिद इराकी मोहल्ला में पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने नमाज-ए- जुमा अदा कराई। वहीं शहर के उंचरी मोहल्ला स्थित मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद यूनुस, टंडवा मस्जिद में मौलाना शहजाद आलम मिस्बाही, छोटी मस्जिद में मौलाना लियाकत ह...