अकीदत के साथ मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज अदा को लेकर मस्जिदों, खानकाहों और ईदगाह मैदानों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व खुशहाली की दुआ मांगी। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। शहर के अलग-अलग मस्जिदों, खानकाहों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। खानकाह आलिया शाहबाजिया मोलनाचक में सुबह 10:30 बजे, शाहजंगी ईदगाह में 10 बजे, चमेलीचक जामा मस्जिद में 8 बजे, शाही मस्जिद कच्चीचक में 8 बजे, शाही मस्जिद जब्बारचक में 7 बजे, हबीबपुर जामा मस्जिद में 7 बजे, हुसैनपुर मस्जिद में 7 बजे, हुसैनाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.