भदोही, जनवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मेन रोड स्थित हजरत दाता कल्लन शाह शहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जायरीनों की भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर मन्नतें मांगीं। सोमवार की रात कव्वालों ने रातभर महफिल-ए-समां में समां बांधे रखा। उर्स मुबारक के पहले दिन रविवार को जलसे का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन सोमवार सुबह कुरानख्वानी हुई और दोपहर में लंगर-ए-आम का एहतमाम किया गया। लंगर-ए-आम में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। जहां हजारों की संख्या में जायरीनों ने शिरकत की। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। शाम के समय चादरपोशी और गुलपोशी की गई। साथ ही गागर-चादर भी उठाई गई। बाबा के आस्ताने पर फातिहा पढ़ने के लिए आस-पास के साथ-साथ दूर-दराज से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.