कौशाम्बी, जनवरी 28 -- मनौरी गांव स्थित सोना गार्डन में अजमेर अली की ओर से मंगलवार रात ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर नात-ओ-सलाम की सदाओं से गुलजार रहा। कार्यक्रम का आगाज मो. नासिर ने कुरान-ए-पाक की तिलावत से किया, जिसने माहौल को रूहानी बना दिया। इसके बाद बड़ी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जफर अकील साहब ने तकरीर से लोगों को संबोधित करते हुए पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की सीरत, उनके बताए रास्ते और आपसी भाईचारे के पैगाम पर रोशनी डाली। बाहर से तशरीफ लाए हाफिज मेराज रजा कादरी और हाफिज जुबैर रजा कादरी ने अपने मखसूस अंदाज में नातख्वानी पेश की, जिस पर मौजूद लोग झूम उठे। उनकी नातों ने महफिल में इश्क-ए-रसूल की अलख जगा दी। कार्यक्रम में मौलाना साहिल रजा कादरी ने तकरीर करते हुए कहा कि ईद मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.