गढ़वा, मार्च 22 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में मौलाना शहाबुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। वहीं मड़वनिया ईदगाह में हाफिज कमर रजा, बहियार कला ईदगाह में मौलाना नईम अंसारी, भागोडीह ईदगाह में मौलवी अब्दुल समद, बुलका ईदगाह में मौलाना नूर मोहम्मद, गमहरिया ईदगाह में मौलवी नसीरुद्दीन, परसवान ईदगाह में मौलाना इब्राहिम, सिद्धी ईदगाह में मौलाना अख्तर और टंडवा ईदगाह में मौलवी कलामुदीन ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके पहले ईद की नमाज अदा करने को लेकर मदरसों और ईदगाहों में काफी चहल-पहल देखी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। उसके बाद लोगों ने मीठी सेवइयों का आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...