अकीदत के साथ मनाया गया सालाना उर्स
गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर। खूनीपुर स्थित हजरत शाह इलाही बख्श मखदूम मुराद आलम शाह रहमतुल्लाह अलैह का रिवायती उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। हसन जमाल सामानी उर्फ बबुआ भाई के खूनीपुर कौवादाह स्थित आवास से चादर व गागर का जुलूस निकला जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मजार शरीफ पहुंचा, जहां अकीदतमंदों और जायरीनों ने चादरपोशी की और दुआएं मांगीं। इस दौरान सैयद शाह, हसन जमाल बबुआ भाई, आफान आलम, सैयद अहमद जहांगीर, कारी नसीमुल्लाह, इसरार अहमद, फिरोज अहमद मिस्कीनी, निहाली, चिश्ती निजामी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अलहम, मोहम्मद रजी, मुशर्रफ अली, फरहान अहमद खान, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.