जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। ईद- उल- फितर (ईद) का पर्व जिले में अकीदत के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। तय समय पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन शांति और भाईचारगी की दुआएं मांगी गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर सभी में उत्साह देखा जा रहा है। शहर स्थित ईदगाह में मौलाना फैसल कमर ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा बड़ी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद, मदरसा हनफिया मस्जिद, सब्जीमंडी स्थित मस्जिद, आदमपुर ईदगाह, हादी रजा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद नमाज अदा की गई। इस मौके पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व विधायक नदीम जावेद, अरशद खान, निखिलेश सिंह समेत अन्य लोग रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सिटी मजिस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.