अकीदत के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व
चंदौली, अगस्त 27 -- चंदौली, संवाददाता । पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की याद में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिलेभर में अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और घरों में इबादत करने के साथ ही कुरआन की तिलावत की गई। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। इसमें शामिल नमकीन, बिस्किट, पानी, शरबत और मिठाई बांटा गया। लोग इस्लामी झंडे को हाथ में लेकर 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे भी लगाते रहे। कई जगहों पर देर शाम आयोजित जलसे में नात पढ़ा गया। तकरीर पेश करते हुए हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी पर रौशनी डाली गई। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों, दरगाहों, घरों को फूलों, लाईटों, इस्लमिक झंडों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे。 यह भी पढ़ें- Hamirpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.