अकीदत के साथ मनाई जाएगी बकरीद, गूंजेगी तकबीर
प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। अकीदत व कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मनाया जाएगा। ईदगाह, चौक जामा मस्जिद समेत शहर की लगभग 300 छोटी-बड़ी मस्जिदों, खानकाहों व इबादतखानों में नमाज अदा की जाएगी। सुबह से तकबीर गूंजेगी। नमाज अदा करने का सिलसिला सुबह 5:45 बजे मस्जिद अबु बकर से शुरू हो जाएगा। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली तपिश को देखते हुए नमाजियों की सहूलियत का भी ध्यान रखा गया है। नमाजियों को धूप से महफूज रखने के लिए मस्जिदों के सेहन और रामबाग ईदगाह में शामियाने तानने का भी काम किया गया। मस्जिदों के पास चूने का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई के साथ वुजू के लिए विशेष इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- अमन-चैन के साथ आज मनाया जाएगा बकरीद का त्योहारकुर्बानी के लिए अपील मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिजवी ने लोगों से बकरीद पर खुले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.