अकीदत के साथ मनाई गई ईद, गले मिल दी मुबारकबाद
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- कायमगंज/कंपिल, संवाददाता। ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कायमगंज और कंपिल की मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और मुल्क की सलामती, खुशहाली व आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगीं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल 16 मस्जिदों और 5 प्रमुख ईदगाहों में नमाज संपन्न हुई। प्रमुख रूप से ग्राम रायपुर स्थित ईदगाह में मौलाना कमालुद्दीन खाँ, सलेमपुर टिल्लियां में मौलाना भैया खाँ, कुबेरपुर इमलाख में मो. जुबैर खाँ और सलेमपुर दूदेमई में मोहम्मद रशीद ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद बच्चों ने मेलों का आनंद लिया और खिलौनों व खाने-पीने की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। घरों में सेंवइयों और विभिन्न व्यंजनों से मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.