बोकारो, मार्च 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पाक महीने रमजान के मौके पर शुक्रवार को पांचवें जुम्मे में दूसरी बार अलविदा नमाज पेटरवार क्षेत्र में बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी गई। विदित हो कि बीते शुक्रवार के चौथे जुम्मे में भी पेटरवार प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई थी। इस मौके पर पेटरवार, सदमा, लुकैया, जरूवा टांड, लुकैया पांडेय टोला, उत्तासारा, पतकी पुनर्वास, हडमिता, पन्ना टांड सहित अन्य स्थानों में रमजान महीने के पांचवें जुम्मे में दूसरी बार अलविदा की नमाज मुस्लिम समुदाय की ओर से पढ़ी गई। पेटरवार स्थित जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सिद्दीक ने पांचवें जुम्मे में अलविदा की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने हाथ फैलाकर देश व राज्य में अमन चैन कायम की दुआ मांगी। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.