गंगापार, मार्च 13 -- फूलपुर क्षेत्र में रमजान के आख़िरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। फूलपुर कस्बे में फूलपुर फाटक, जमीलाबाद, बाबूपुर शेखपुर समेत आसपास के इलाकों की मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की गई। नमाज़ से पहले इमामों ने रमजान के महीने की अहमियत बताई और लोगों को आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सैयद उस्मान आलम जाफरी ने बताया कि आज अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई है। अलविदा की नमाज़ के साथ ही रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है और अब लोग ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.