पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी अशरे में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज मेदिनीनगर शहर के जामा मस्जिद सहित पलामू जिले के सभी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज़ के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। शहर के जामा मस्जिद, चौक बाजार मस्जिद, नूरी मस्जिद, मिल्लत मस्जिद, मदीना मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद, मस्जिद-ए-हेरा और तैबा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज़-ए-जुमा अदा की। नमाजियों की भीड़ को देखते हुए कई मस्जिदों में विशेष इंतजाम भी किए गए थे। पुलिस भी सुरक्षा, सौहार्द व विधि-व्यवस्था सामान्य रखने के लिए तत्परत दिखी। मेदिनीनगर के जामा मस्जिद में अलविदा जुमे का खुतबा, इमाम मुफ्ती मो. शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.