रुडकी, मार्च 6 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर में तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश के लिए अमन चैन की दुआ की। तीसरे जुमे की नमाज के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी है। जुमे की नमाज के बाद सभी मस्जिदों में अमन चैन की दुआएं भी मांगी गई। मंगलौर कस्बे में करीब 60 मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। शहर काजी मुफ्ती मासूम कासमी ने इस दौरान कहा की दुनिया में इन दिनो अशांति का माहौल चल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह से अमन शांति की दुआएं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...