महाराजगंज, मार्च 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शनिवार को बूंदाबांदी के बीच ईद के त्योहार की धूम रही। लोगों ने धूमधाम से ईद त्योहार को मनाया। ईद के त्योहार के खास मौके पर तमाम लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर भी ईद की बधाई दी। हर तरह लोगों में उल्लास दिखाई दिया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नगर के नूरी ईदगाह पर आपसी सौहार्द से ईद की नमाज अदा की गई।नगर के सिविल लाइन स्थित नूरी ईदगाह पर मो. सहाबुद्दीन, अफजल अब्बासी, नूरआलम, शमशुल हुदा खां, सदरे आलम, असलम बाबू सहित सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। नूरी जामा मस्जिद के इमाम मो. इरशाद अहमद ने कहा कि ईद मजदूरी लेने का दिन होता है। अल्लाह पाक ईद के दिन अपने बन्दों को उसकी महीने भर की गई इबादत की मजदूरी देता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.