अकीदत के साथ निकला सातवीं का जुलूस
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- कस्बे में मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में सातवीं का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने ढोल की धुन के साथ कस्बे की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया। अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और अमन शांति का संदेश दिया गया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ निकला सातवीं का जुलूस यह भी पढ़ें- इस्लाम के अनुयायियों ने निकाला अलम का जुलूस यह भी पढ़ें- सातवीं मोहर्रम पर निकाला मातमी जुलूस, हुई नौहाख्वानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.