अकीदत के साथ निकला मोहर्रम जुलूस
गाजीपुर, जून 26 -- दिलदारनगर। क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व धार्मिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में उसीया, दिलदारनगर, फुल्ली, पचोखर, फरीदपुर, सिहानी और खजुरी सहित कई गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां ताजिया मिलन की रस्म अदा की गई और बाद में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने मर्सिया पढ़ते हुए सीना पीटकर मातम किया। उसीया गांव में छोटी और बड़ी ताजिया का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं युवकों ने लाठी-डंडों के साथ पारंपरिक करतब भी दिखाए। यह भी पढ़ें- डुमरांव में इमाम हुसैन की शहादत पर निकली ताजिया जुलूस पूरे क्षेत्र में "या अली" और "या हुसैन" के नारों से माहौल गूंजता रहा। पुलिस और प्रशासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.