अकीदत के साथ जिले भर में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
पीलीभीत, मई 29 -- पीलीभीत। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा पूरे जिले में अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद बकरों की कुर्बानी की रस्म अदा की गई। गुरूवार सुबह से शहर के ईदगाह पर नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह साढ़े नौ बजे यहां हजारों नमाजी एकत्र हो गए। शाही इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। शाही इमाम ने कौम की खुशहाली तथा मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने नमाजियों को कुर्बानी के बारे में तफसील से बताया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,एसपी सुकीर्ति माधव,सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर,सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद नमाजियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.