सहारनपुर, फरवरी 20 -- माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे एहतराम और अकीदत के साथ अदा की गई। शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही और पूरे इलाके में रौनक का माहौल देखने को मिला। नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। महानगर की प्रमुख जामा मस्जिद सहित अन्य बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। नमाज से पहले मस्जिदों के इमामों ने रोजे की अहमियत, सब्र और इंसानियत के पैगाम पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना खुद को बुराइयों से दूर रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है। नमाज के बाद लोगों ने देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द और खुशहाली की दुआ की। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.