अकीदत के साथ अदा हुई 1447 हिजरी वर्ष की आखिरी जुम्मा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
बोकारो, जून 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को इस्लामिक कैलेंडर वर्ष 1447 हिजरी की आखिरी जुम्मा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की और देश, समाज तथा मानवता की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी। आखिरी जुम्मा के साथ 1447 हिजरी वर्ष का समापन हो गया। अब अगला जुम्मा इस्लामिक नववर्ष 1448 हिजरी के पहले महीने मोहर्रम में अदा किया जाएगा। नमाज के दौरान मस्जिदों में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने एकजुट होकर शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजसेवी रिजवानुल होदा ने कहा कि नया हिजरी वर्ष सभी के जीवन में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की लेकर आए। उन्होंने देश में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और विकास की निरंतरता के लिए विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.