आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलेभर की मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों ने देश-दुनिया की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। माहे रमजान का आखिरी जुमा से होने से सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा होने से नगरपालिका और नगर पंचायतों की ओर से नगरीय क्षेत्रों की सभी मस्जिदों के आसपास सुबह ही साफ-सफाई कराने के साथ चूना आदि का छिड़काव कराया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मस्जिदों में पुलिस तैनात रही। किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए मस्जिदों के आसपास नगरपालिका और नगर पंचायतों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। आखिरी जुमे की नमाज होने के चलते बड़ी संख्या में नमाजी स्थान पाने के लिए पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए थे। शहर के आसिफगंज स्थित जामा मस्...