अररिया, मार्च 14 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को पवित्र रमजान महीने के चौथे जुमे की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज से पहले मस्जिदों के इमामों ने रमजान के महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली। खासतौर रूप से तीसरे व अखिरी अशरे का जिक्र करते हुए इमामों ने कहा कि यह यह अशरा जहन्नुम से छुटकारा पाने का समय है। उन्होंने बताया कि इस आखिरी दिनों में की गई इबादत का विशेष फल मिलता है और खुदा अपने नेक बंदों के गुनाहों को माफ कर उन्हें जहन्नुम की आग से निजात दिलाता है। इबादत के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए इमामों ने अकीदतमंदों को जकात और फितरा की राशि समय पर निकालने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपनी आय का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.