भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहरभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों, खानकाहों और ईदगाह मैदानों में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और इंसानियत की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। मौसम की बेरुखी भी नमाजियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। नमाज से पूर्व इमामों ने तकरीर की और अवाम को आपसी भाईचारा बनाए रखने का पैगाम दिया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। इसके बाद दिनभर शहर में दावतों और मुलाकातों का दौर चलता रहा। इस दौरान भागलपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां हर धर्म और वर्ग के लोगों ने एक-दूसरे के घ...