सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र। जिले के ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नई परिधान को पहनकर बच्चे, बूढों ने ईदगाह पर पहुंचकर नमाज पढ़ी। राबर्ट्सगंज नगर सहित विभिन्न ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ईदगाहों का चक्रमण करते रहे। इसी तरह घोरावल नगर स्थित ईदगाह के मैदान में सैकड़ो लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश एवं कौम के तरक्की की दुआएं की। मुफ्ती अरशद की तरफ से ईद की नमाज पढ़ाई गई तथा मुल्क एवं कौम की तरक्की की दुआएं की गई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नूरी मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना सादिक राजा ने पढ़ाई तथा देश एवं अमन चैन की दुआएं की। ईद के पर्व को लेकर छोटे बच्चों एवं युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.