गोंडा, मार्च 21 -- गोण्डा, संवाददाता। मुकद्दस रमजान की इबादतों के बाद ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को जिलेभर में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। बारिश के बीच सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाजियों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेंवई और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शुक्रवार के बाद शनिवार रात भी जिले में हल्की बूंदाबारी हुई। इसके बाद भी ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में खासा उत्साह देखा गया। तय समय से पहले ही नमाजी ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंच गए थे। शहर के पटेल नगर स्थित ईदगाह पर हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया। बच्चों में ईद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.