सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में मौलाना तौफिक ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा करायी। लोगों ने अमन, शांति के कामना के साथ सजदे में सिर झुकाया। अकीदत एवं एहतराम के साथ ईद नमाज अदा की। नमाज से पहले जकात और फितरा की रकम भी अदा की। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज मुसलमानों पर वाजिब है। उन्होंने कहा कि ईद के दिन सुबह में स्नान करना, अच्छे लिबास पहनना, सूरमा और ईत्र लगाना, कोई मीठी चीज खाकर एक रास्ते से ईदगाह जाना, दूसरे रास्ते से वापस आना चाहिए। यह दिन रोजेदार के लिए ईनाम के तौर पर अपने दामन में हजारों खुशियां और संदेश लेकर आता है।तीस रोजे के बाद अल्लाह ने ईद के रूप में तोहफा दिया है: मौलाना तौफिक ईदगाह में मुस्लिम धर्मावलंबियों को स...