गंगापार, मार्च 20 -- क्षेत्र में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमा की नमाज पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ अदा की गई। रामनगर की पुरानी मस्जिद, नूरिया मस्जिद तथा पट्टीनाथ राय गांव, चिलबिला गांव की मस्जिदों में नमाजियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अलविदा की नमाज पढ़ी। जुमे की नमाज के दौरान क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर नमाजियों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। रामनगर के हाजी समसेर अली, इस्लाम अली, मोहम्मद अली, सिकंदर अली इमरान अली माना तथा इंजीनियर इम्तियाज अली सहित कई नमाजियों ने बताया कि रमजान पाक के आखिरी जुमा की यह नमाज अलविदा की नमाज कहलाती है,जो ईद के आगमन की अलामत होती है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामनगर पुलिस चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय अपनी पुलिस टीम के साथ क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.