पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी अशरे में शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज शहर समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगी। शहर के जामा मस्जिद, चौक बाजार मस्जिद, नूरी मस्जिद, मिल्लत मस्जिद, मदीना मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद, मस्जिद-ए-हेरा और तैबा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे। नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई थी। जामा मस्जिद में अलविदा जुमे का खुतबा इमाम मुफ्ती मो. शाहनवाज कासमी ने पेश किया। उन्होंने कहा कि रोजा रखने का मुख्य उद्देश्य इंसान के अंदर तकवा और परहेजगारी पैदा करना है। रमजान का महीना आत्मशुद्धि औ...