गौरीगंज, मार्च 13 -- अमेठी,संवाददाता। रमजान के आखिरी जुमे पर जिले की 367 मस्जिदों में अलविदा की नमाज पूरे अकीदत से अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। प्रमुख कस्बों में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। अमेठी कस्बे की जामा मस्जिद के पास एसडीएम आशीष सिंह व सीओ मनोज कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह व भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस लिया। उसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बस स्टेशन पहुंचे। जहां पर एक मौलाना के द्वारा की गई कथित टिप्पणी से नाराज़ किसान संगठन के लोग मौजूद थे। प...