बदायूं, मार्च 21 -- जिले में रमजान-उल-मुबारक के पांचवे शुक्रवार को भी अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत जिले की तमाम मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी। अलविदा जुमा को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही रौनक रही। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, जो नए लिबास पहनकर मस्जिदों में पहुंचे। दोपहर 12 बजे से ही मस्जिदों में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों ने वजू और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के पुख्ता इंतजाम किए थे।जामा मस्जिद के इमाम हाफिज ताहिर ने नमाज अदा कराई और खुत्बे के दौरान खुदा का पैगाम देते हुए कहा, हमें सिर्फ रमजान को अलविदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.