एटा, मार्च 20 -- शुक्रवार को जिले भर में माहे रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) की रौनक देखने को मिला। शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिमों ने नमाज अदा की और बारगाहे-इलाही में सजदा कर देश की खुशहाली, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। जीटी रोड स्थित शाही जामा मस्जिद और ईदगाह में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ा। इसके अलावा शहर की अन्य सभी लगभग 30 मस्जिदों में मुकर्रर वक्त पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन हुआ। नमाजियों ने नम आंखों से रमजान की विदाई पर दुआ की और अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी। अकीदतमंदों ने विशेष तौर पर देश में अमन, चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए हाथ उठाए। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर जुमे की मुबारकबाद दी।मारहरा में अलविदा जुमा अकीदत और रूहानी जज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.