अकीदत के रंग में डूबा रहमान नगर, उर्स का हुआ आगाज
गया, मई 17 -- शहर के रहमान नगर स्थित सूफी संत हजरत मौलाना अब्दुल रहमान चिश्ती कादरी (रह) के 190वें सालाना उर्स का आगाज रविवार को अकीदत के साथ हुआ। उर्स की शुरुआत सरकारी चादरपोशी से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। दरगाह के मुतवल्ली अल्हाज फिरदौस गनी ने बताया कि उर्स में आने वाले सभी जायरीन का इस्तकबाल किया जा रहा है। जायरीन की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए दरगाह कमेटी की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में रोशनी की व्यवस्था, ठंडे पानी की सुविधा व महिलाओं के आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगरानी कमेटी के सदस्य लगातार मुस्तैद रहेंगे।बताया कि उर्स के दौरान पुलिस की निगरानी रहेगी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न न हो सके। उर्स में धार्मिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.