अकीदत के माहौल में संपन्न हुआ सालाना उर्स
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- कस्बे के गढ़ी स्थित मशहूर सूफी आस्ताना हजरत ख़्वाजा उबैदुल गनी उर्फ मुनन मियां शाह कादरी का 67 वां तीन दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार को पूरे अकीदत एहतराम के बीच संपन्न हो गया। पीरो मुर्शिद हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी जमील हसन की पाक याद में आयोजित इस उर्स के अंतिम दिन दूर दराज़ से आए हजारों जायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी देकर चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उर्स के समापन अवसर पर आयोजित महफिल ए कव्वाली में देश के नामचीन कव्वालों ने सूफ़ी कलाम और नात शरीफ़ पेश कर ऐसा समां बांधा कि देर रात तक अक़ीदतमंद रूहानी रंग में सराबोर होकर झूमते रहे। महफिल के दौरान मुल्क की तरक्की आपसी भाईचारे अमन चैन और इंसानियत की सलामती के लिए खास दुआएं भी की गईं। तीन दिवसीय सालाना उर्स सज्जादा नशीन सूफ़ी यासीन जमीली एवं खलीफा ए जमीली सूफी मोहम्मद अनवर उर्फ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.