बदायूं, मार्च 22 -- नगर में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह के पेशे इमाम मुफ़्ती सैय्यद वाक़िफ़ अली साहिब ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह दिन रब्बे करीम का इनाम है। उन्होंने जोर दिया कि खुशियों में गरीबों और यतीमों का खास ख्याल रखें। वहीं, मौलाना सज्जाद सल्फी ने रमजान को मोमिन की आजमाइश का महीना बताते हुए मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। सुरक्षा के लिहाज से एडीएम और थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर के दर्जी चौक में सजे मेले ने त्यौहार की रौनक बढ़ा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.