गढ़वा, मार्च 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक ईद-उल-फितर प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती क्षेत्र में शनिवार को पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। त्योहार को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिकों ने जो मुस्तैदी दिखाई, उसका असर धरातल पर साफ नजर आया। ईद के मुबारक मौके पर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी इमामुद्दीन खान ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। प्रशासन और गणमान्य व्यक्तियों की समन्वय बैठक में उन्होंने युवाओं से अनुशासन बनाए रखने और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने की पुरजोर अपील की। कांडी ईदगाह में हाफिज अब्दुल माजिद खान ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को नमाज अदा कराया। सड़की में मौलाना कयामुद्दीन अंसारी, जमुआ में मब्दुल्ल...