काशीपुर, मार्च 21 -- काशीपुर, संवाददाता। शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुख्य ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती फैजुल हसन ने दो रकअत नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि रमजान के बाद ईद खुशियां और मुहब्बत का पैगाम लेकर आती है। इस मौके पर मुल्क में अमन, चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान ने ईद की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए पुलिस व नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यहां पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, अलका पाल, अख्तर माहीगीर, आरडी खान, अजमत खान, मेहराज खान, राजा शब्बीर, माजिद अली, मुहम्मद रफी, आरिफ खान, हसन नूरी, अशरफ, हाजी सलीम खान, तालिब अली खान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर की सभी मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.