अकीदत और भाईचारे के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस
आदित्यपुर, जून 27 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा में ताजिया एवं निशान के साथ आखड़ा जुलूस निकाला गया। ड्रोन से जुलूस की निगरानी की जा रही थी। जुलूस में शामिल लोगों ने या अली, या हसन और या हुसैन के नारों के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। सभी ताजिया जुलूस चौड़ा मील मैदान पहुंचा, जहां विभिन्न अखाड़ा समितियों के युवाओं ने तलवार, लाठी और भाला के साथ पारंपरिक युद्धकला एवं हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया। इससे पहले चौड़ा इमामबाड़ा में फातेहाखानी की गई तथा कर्बला के शहीदों को याद किया गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर निकला अकीदत का जुलूस, या हुसैन की सदा से गूंजा शहर मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.